रायपुर में ऑटो चालक की लापरवाही से युवक की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा, शव लेने से इंकार, कहा- हादसा नहीं हत्या, कार्रवाई की मांग
A young man died due to the negligence of an auto driver in Raipur. Family members created a ruckus at the hospital, refusing to accept the body, saying it was not an accident but a murder and demanding action.
रायपुर : रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें एक युवक को ऑटो ने टक्कर मार दी. घायल युवक को फौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. लेकिन गंभीर चोटों की वजह से उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक परिजनों ने हादसे के बाद अस्पताल पहुंचकर मृतक देवेंद्र नगर निवासी के शव को देखा और ऑटो चालक की लापरवाही को लेकर हत्या की आशंका जताई. उन्होंने तत्काल थाने का घेराव कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. हादसे के आरोपी ऑटो चालक का नाम आसिफ खान बताया जा रहा है.
परिजन और स्थानीय लोगों ने उसकी गिरफ्तारी की मांग की है और पुलिस से दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अपील की है. स्थानीय पुलिस फिलहाल हादसे की जांच कर रही है। अधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं और CCTV फुटेज व आसपास के गवाहों से पूछताछ कर रहे हैं.
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी चालक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने इलाके में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर सवाल उठाए हैं. स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि इस तरह के हादसों को रोकने के लिए सख्त नियंत्रण और निगरानी व्यवस्था लागू की जाए. परिजनों की मांग है कि आरोपी को गिरफ्तार कर दोषी को कानूनी कार्रवाई के तहत दंडित किया जाए. ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे दोबारा न हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



