शराब की दुकान पर शराबियों का हंगामा, दारु खरीदने के लिए भिड़ गए दो गुट, दुकान के बाहर जमकर मारपीट, एक युवक के सिर पर चोंट

Alcoholics created a ruckus at a liquor store; two groups clashed to buy alcohol, leading to a fierce fight outside the store, with one youth suffering a head injury.

शराब की दुकान पर शराबियों का हंगामा, दारु खरीदने के लिए भिड़ गए दो गुट, दुकान के बाहर जमकर मारपीट, एक युवक के सिर पर चोंट

कोरबा : कोरबा के टीपी नगर स्थित देशी और अंग्रेजी शराब दुकान में शनिवार रात जमकर मारपीट की घटना सामने आई है. दुकान के बाहर खुलेआम शराब परोसी जा रही थी. और कई लोग वहीं शराब पी रहे थे. मारपीट में एक युवक के सिर पर चोंट आने के बाद सब मौके से भाग गए
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात करीब 10 बजे दुकान बंद होने ही वाली थी. उससे पहले दुकान के बाहर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें एक युवक के सिर पर चोंट आने के बाद सब मौके से भाग गए. विवाद शराब खरीदने के दौरान हुआ.
मारपीट की वारदात के बाद 10 बजते ही शराब दुकान को बंद कर दिया गया. इस दौरान कुछ लोग दुकान के अंदर ही घुस गए और दुकानदारों से शराब देने की जिद करने लगे. दुकानदारों ने बंद होने की बात कहते हुए बाहर जाने को कहा. लेकिन उसके बावजूद भी हंगामा चलता रहा और युवक दुकानदरों के साथ गाली-गलौज करने लगे यही नहीं दुकान के गेट को लात से मार रहे थे.
रात 10 बजे के बाद शराब की खाली बोतलें इकट्ठा करने आए एक महिला और पुरुष ने बताया कि उन्होंने एक बोरी से ज्यादा बोतलें जमा कर ली हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वे एक बोरी पहले ही छोड़कर आ चुके हैं. यह दर्शाता है कि आसपास खुलेआम शराब पीकर बोतलें फेंकी जा रही हैं. जिन्हें वे इकट्ठा कर बेचते हैं. इस मामले में आबकारी अधिकारी आशा सिंह ने बताया कि उन्हें अब तक मामले की जानकारी नहीं मिली है. लेकिन वे इसे संज्ञान में लेंगी.
वहीं, शराब दुकान के बाहर खड़ी गाड़ियों के आसपास लोग शराब पीते नजर आए. इन लोगों को किसी का डर नहीं है. खुलेआम सड़कों पर शराब पीने का काम चल रहा है. जिसके बाद ये लोग हंगामा करते हैं. प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t