थाने से लौटते ही घर में घुसकर लाठी-डंडे और चाकू से हमला, बुजुर्ग पिता की मौत, 4 घायल, 6 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, गांव में फैली दहशत
As soon as he returned from the police station, he was attacked with sticks and knives in his house, his elderly father died, 4 injured, 6 accused arrested, one absconding, panic spread in the village
धमतरी/कुरुद/कोड़ेबोड़ : धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरेझर चौकी के ग्राम कोड़ेबोड में मामूली बात पर हुए विवाद ने खूनी रुप ले लिया. देर रात दो पक्षों के बीच शुरु हुए झगड़े के बाद आक्रोशित सत्यम नागरची के परिवार ने रमेश नवरंगे के घर पर धावा बोल दिया. हमलावरों ने दरवाजा तोड़कर घर में घुसते ही लाठी, डंडे और चाकू से परिवार पर हमला कर दिया. इस हमले में बुजुर्ग गोपाल नवरंगे की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनके दो बेटे रमेश और जितेंद्र नवरंगे के साथ बहू और पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. यह मामला बिरेझर चौकी क्षेत्र ग्राम कोड़ेबोड़ का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रमेश नवरंगे और सत्यम नागरची के बीच मामूली विवाद हुआ था. जिसकी शिकायत नवरंगे परिवार ने थाने में दर्ज करवाई थी. लेकिन थाने से लौटते ही सत्यम नागरची के पक्ष के लोग नवरंगे के घर पहुंच गए और बेरहमी से हमला कर दिया. रमेश और जितेंद्र को बुरी तरह जख्मी हालत में कुरुद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां इलाज जारी है. चाकू और डंडों से किए गए इस हमले में कोमल की मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले 7 में से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि एक आरोपी फरार है. जिसकी तलाश जारी है. आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296(ख), 115(2), 351(2), 103(1), 191(3), 331(8) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
कोड़ेबोड और आसपास के ग्रामीणों में इस बर्बर घटना को लेकर डर का माहौल है. लोगों का कहना है कि मामूली विवाद को लेकर इस तरह घर में घुसकर हमला करना बेहद शर्मनाक और डरावना है. गांव वालों ने प्रशासन से आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में कोई ऐसी दुस्साहसिक हरकत करने की हिम्मत न कर सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



