प्रदेश के सभी धान खरीदी केंद्रों में गए बघेल, टीएस, विकास उपाध्याय समेत कांग्रेसी नेता, किसानों ने बताई अपनी परेशानियां

Congress leaders including Baghel TS Vikas Upadhyay went to all the paddy procurement centers of the state farmers told their problems

प्रदेश के सभी धान खरीदी केंद्रों में गए बघेल, टीएस, विकास उपाध्याय समेत कांग्रेसी नेता, किसानों ने बताई अपनी परेशानियां

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कांग्रेस पार्टी  का धान खरीदी केंद्र चलो अभियान शुरु हो गया है. इस कड़ी में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय समेत कई कांग्रेसी नेता धान खरीदी केंद्र पहुंचे. पूर्व राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, अनिता शर्मा, पंकज शर्मा, उद्धव राम वर्मा, शैलेश नीतिन द्विवेदी, पप्पू,बंजारे भी कई धान खरीदी केन्द्रों में जाकर किसानों से मिले.
मंगलवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल तिल्दा के माठ सोसाइटी केंद्र पहुंचे और किसानों से बातचीत की. वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पिथौरा और राजाडेरा के धान खरीदी केंद्र पहुंचे. अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया. वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पिथौरा और राजाडेरा के धान खरीदी केंद्र पहुंचे.
पूर्व PCC चीफ धनेंद्र साहू और पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा राजधानी रायपुर के धरसीवां खरीदी केंद्र पहुंचे. वहीं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और पंकज शर्मा धरसींवा, सांकरा के धान खरीदी केंद्र पहुंचे और किसानों से बातचीत की.
धरसीवां धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के बाद सत्यनारायण शर्मा और विकास उपाध्याय ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में टोकन नहीं कट रहा है. किसानों से सूखत के नाम पर ज्यादा धान लिया जा रहा है. धान खरीदी केंद्रों से एक बार भी उठाव नहीं किया गया है. राज्य सरकार किसानों से धान नहीं खरीदना चाहती है. धान बेचने के लिए किसानों को काफी परेशानी हो रही है.
बेमेतरा में पूर्व संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे कार्यकर्ताओ के साथ खरीदी केंद्र पहुंचे. जहां उन्होंने किसानों धान खरीदी में हो रही परेशानी को लेकर किसानों से चर्चा की. इसके अलावा नांदघाट, बदनारा सहित आधा दर्जन खरीदी केंद्र का दौरा भी किया.
सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है. किसानों को बारदाना नहीं मिल पा रहा है और 3100 की जगह सिर्फ 2300 रुपये ही धान का भुगतान मिल रहा है.
मनेन्द्रगढ़  में पूर्व विधायक गुलाब कमरो केल्हारी धान खरीदी केंद्र पहुंचे. जहां उन्होंने किसानों से मिलकर धान खरीदी में हो रही परेशानियों को पूछा और भाजपा पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि 21 क्विंटल धान की जगह 15 क्विंटल खरीदी की जा रही है.
विकास उपाध्याय ने आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि किसानों ने बताया कि
1 बारदाने की कमी है. जिससे किसानों को धान बेचने में परेशान होना पड़ रहा है.
2 टोकन की व्यवस्था अव्यवहारिक है. जिससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा, नंबर ही नहीं आ रहा है.
3 किसानों को भुगतान सिर्फ 2300 रु. प्रति क्विंटल के हिसाब से हो रहा है.
4 इलेक्ट्रॉनिक कांटा में जो तौलाई हो रहा है. उसमें 1.5 किलोग्राम से 2.5 किलोग्राम ज्यादा तौला जा रहा है.
5 अनावरी रिपोर्ट कम बनाई गयी है और खरीदी भी 21 क्विंटल के हिसाब से नहीं हो रही है. कहीं-कहीं ही पूरा धान खरीदा जा रहा है.
6 सोसायटियों में धान का उठाव नहीं होने की वजह से जगह की कमी है. धान के बोरे जाम है.
7 सरकार ने कहा है कि 50% नये, 50% पुराने बारदानों का उपयोग किया जाए. 50% पुराने बारदाने समितियों में पहुंचे ही नहीं है. जिसकी वजह से धान खरीदी बाधित हो रही है.
8 टोकन कटने की तारीख से 7 से 10 दिन बाद धान बेचने के लिये किसानों को बुलाया जा रहा है.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों एवं सोसायटी कर्मचारियों से चर्चा कर धान खरीदी में आ रही समस्याओं की जानकारी लिया. किसानों ने पूर्व मुख्यमंत्री को बताया कि
1 सबसे ज्यादा टोकन को लेकर परेशानी आ रही है. 15 दिन बाद तक का भी टोकन नहीं मिल रहा है.
2 किसानों से पूरा धान नहीं खरीदा जा रहा है.
3 बड़े किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे उनकी बारी ही नहीं आ रही है.
4 सोसायटी से धान का उठाव नहीं होने की वजह से जाम की हालत बन गयी है. जगह का कबी हो गई है.
5 तौल ज्यादा लेने की वजह से किसानों को 2 कि.ग्रा. तक का नुकसान हो रहा है.
6 बारदाना की भी कमी है. किसान परेशान हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव महासमुंद के पिथौरा, राजाडेरा एवं बिलाईगढ़ के सरसींवा सोसायटी गये। इन सोसायटियों में भी किसान बारदाने, टोकन, कम तौल एवं उठाव की समस्या से परेशान हो रहे है।
दुर्ग शहर-ग्रामीण एवं भिलाई में ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, अरूण वोरा, कोण्डागांव में मोहन मरकाम, बलरामपुर में अमरजीत भगत, महासमुंद में द्वारिकाधीश यादव, चातुरी नंद, देवेन्द्र बहादुर सिंह, विनोद चंद्राकर, विनय जायसवाल, सक्ति जिले में रामकुमार यादव, बालेश्वर साहू, जगदलपुर एवं बस्तर ग्रामीण में लखेश्वर बघेल, धमतरी में अंबिका मरकाम, ओंकार साहू, गुरुमुख सिंह होरा, जांजगीर-चांपा में राघवेन्द्र सिंह, व्यास कश्यप, शेषराज हरबंश, राजनांदगांव शहर एवं ग्रामीण में दलेश्वर साहू, भोलाराम साहू, हर्षिता बघेल, बालोद में अनिला भेडिया, संगीता सिन्हा, कोरबा शहर एवं ग्रामीण में जयसिंह अग्रवाल, फूल सिंह राठिया, मोहित केरकेट्टा, पुरूषोत्तम कंवर, सूरजपुर में डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खेलसाय सिंह, पारसनाथ राजवाडे, बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण में अटल श्रीवास्तव, रश्मि सिंह ठाकुर, कांकेर में कुंवर सिंह निषाद, संतराम नेताम, शंकर ध्रुवा, रायगढ़ शहर एवं ग्रामीण में उमेश पटेल, विद्यावती सिदार, जशपुर में रामपुकार सिंह, लालजीत सिंह राठिया, यु.डी. मिंज, विनय भगत, सुकमा में कवासी लखमा, राजमन बेंजाम, सारंगढ़-बिलाईगढ़ उत्तरी जांगडे, कविता प्राणलहरे, नारायणपुर सावित्री मंडावी, चंदन कश्यप, खैरागढ़-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी इंद्रशाह मंडावी, बेमेतरा गुरु रुद्र कुमार, आशीष छाबड़ा, गुरुदयाल बंजारे, कोरिया अंबिका सिंहदेव, गौरेला-पेण्ड्रा मरवाही डॉ.के.के ध्रुव, शैलेष पाण्डेय, मुंगेली दिलीप लहरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर गुलाब सिंह कमरो, दंतेवाड़ा देवती कर्मा, रेखचंद जैन, गरियाबंद अमितेष शुक्ल, जनकलाल ध्रुव, कवर्धा छन्नी साहू, भुनेश्वर बघेल, डॉ. प्रीतम राम विभिन्न सोसायटियों में जाकर किसानों की समस्याओं की जानकारी लिया गया.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI