जन न्याय पदयात्रा में शामिल होने पहुंचे दीपक बैज, बोले- भाजपा सरकार में किसानों को नहीं मिल रहा खाद, स्कूल बंद कर शराब दुकान खोल रही सरकार

Deepak Baij, who arrived to join the Jan Nyaya Padyatra, said- Farmers are not getting fertilizers under the BJP government, the government is closing schools and opening liquor shops

जन न्याय पदयात्रा में शामिल होने पहुंचे दीपक बैज, बोले- भाजपा सरकार में किसानों को नहीं मिल रहा खाद, स्कूल बंद कर शराब दुकान खोल रही सरकार

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार के असफलताओ और बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए गुरुवार को युवा कांग्रेस एवं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा मैनपुर से राजधानी रायपुर राजभवन तक 147 किमी जन न्याय पदयात्रा के शुभारंभ में पहुंचे. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार गाजेबाजे फुलमाला आतिशबाजी के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया.
इस मौके पर बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, प्रदेश महामंत्री सकलेन कामदार, जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू, जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेन्द्र साहू, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मैनपुर रामकृष्ण ध्रुव, अमलीपदर ललिता यादव, देवभोग, भुपेन्द्र मांझी, फिंगेश्वर रूपेश साहू, एनएसयूआई प्रदेश सचिव चित्रांश ध्रुव, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव मिश्रा, कांग्रेस महामंत्री गेन्दु यादव एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा सहित पूरे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी तादाद में मौजूद थे. कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की छायाचित्र की पूजा अर्चना कर किया गया.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विशाल सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जब -जब छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार अत्याचार करेगी कांग्रेस द्वारा जन न्याय यात्रा निकाली जाएगी. कांग्रेस कार्यकर्ता न लाठी खाने से डरती है और न ही जेल जाने से डरती है. कांग्रेस के एक -एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित है. आज बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता रायपुर तक पदयात्रा शुरु किये हैं. यह पदयात्रा रुकेगी नहीं.
बैज ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा आज छत्तीसगढ़ के किसान, छात्र, युवा, मजदूर, व्यापारी सभी इस सरकार से त्रस्त हो चुकी है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार मैनपाट में पिकनिक मनाने गई है. जनता की गाड़ी कमाई की पैसा को बर्बाद किया जा रहा है.
बैज ने कहा छत्तीसगढ़ में आज किसान खाद के लिए परेशान है बीज नही मिल पा रहा है. इससे भाजपा सरकार को कोई लेना देना नही है. 10 हजार 463 स्कूल सरकार ने बंद कर दिया. स्कूलो में कापी पुस्तक नही है. छत्तीसगढ़ में सरकार का पूरा सिस्टम फैल हो चुका है. छत्तीसगढ़ में माता बहने सुरक्षित नहीं है. जल जंगल जमीन सुरक्षित नहीं है. बस्तर की लौह अयस्क की खदाने बीक गई सरगुजा के कोल माइंस बेचा जा रहा है.
बैज ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा भाजपा मां के नाम एक पेड़ लगाने का नौटंकी कर रहे हैं. पूरे जंगल बेच रहे हैं. तमनार रायगढ़ में हजारे पेड़ काटे जा रहे हैं. इसके लिए मुख्यमंत्री एक शब्द नही बोल रहे हैं. जंगल को बेचन का काम भाजपा सरकार कर रही है. हमे जंगल को बचाने के लिए आगे आना होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

इस मौके पर बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने प्रदेश सरकार पर प्रहार करते हुए कहा जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है विकास कार्य थम गया है. प्रदेश में कही कोई विकास नही हो रहा है. अवैध रेत उत्खनन के साथ नये -नये शराब दुकान खोले जा रहे हैं.
ध्रुव ने कहा बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 50 से ज्यादा पाराटोला गांवो में आज तक बिजली की रौशनी नहीं पहुंची है. और ग्रामीण परेशान हो रहे हैं. गांव सड़क नही है स्वास्थ्य सुविधा का हाल बेहाल है अस्पतालो में डाॅक्टर नहीं है. ध्रुव ने कहा इस क्षेत्र की जनता को ओड़िशा और अन्य प्रदेश ईलाज के लिए जाना पड़ता है. लेकिन इससे भाजपा सरकार को कोई फर्क नही पड़ता. इन सभी समस्याओ को लेकर आज पदयात्रा निकाली जा रही है.
कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भावसिंह साहू, सुकचंद बेसरा, शैलेन्द्र साहू कांग्रेस नेताओ ने संबोधित किया.  एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस के जन न्याय पदयात्रा के शुभारंभ में हरी झंडी दिखाने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओ के उत्साहवर्धन करने खुद पदयात्रा में शामिल हुए. और मैनपुर से ग्राम गौरघाट तथा वेयर हाउस तक पदयात्रा की. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ और उत्साह देखते ही बन रही थी पुलिस प्रशासन को ट्रेफिक व्यवस्था व्यवस्थित करने भारी परेशानियो का सामना करना पड़ा सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के जवान भारी तादाद में तैनात थे.
इस मौके पर प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस बिन्द्रानवागढ़ अध्यक्ष अमृत पटेल, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष खेदु नेगी, अमित मिरी, भानु सिन्हा, युगल पाण्डेय, सुकचंद ध्रुव, निहाल नेताम, पंकज मांझी, सुकचंद बेसरा, राजेश तिवारी, जाकिर रजा, सोहन नागेश, हाजी चिराग अली, सेवन पुजारी, गिरीश जगत, प्रियंका कपिल, डोमार साहू, दयाराम यादव, दुलेन्द्र नेगी, पारेश्वर नेगी, तनवीर ठाकुर, शाहिद मेमन, भुनेश्वर नेगी, रूपेन्द्र सोम, नजीब बेग, हरचंद नेगी, यशपेन्द्र शाह, हरचंद ध्रुव, टीकम कपिल, यशवंत मरकाम, वालेश मरकाम, आत्माराम मरकाम, पुरूषोत्तम सोम, हबीब मेमनल, बृजलाल सोनवानी, गुंजेश कपिल, हरिश्वर पटेल, मोहित ध्रुव, केशु सिन्हा, हेमलाल बारले, कल्याण कपिल, भुनेश्वर सिन्हा, अनामो बघेल, सोदर कश्यप, नीरा कपिल, दामु सोरी, समद खान, कमल यदु, श्रवण सतपति, गोरेलाल ध्रुव, दुलेश्वरी नागेश, सेवन पुजारी, टंकेश्वर नागेश, जगदीश, उवैश भट्टी, दुलार सिंह, राधाबाई यादव, उमेश डोंगरे, हेमंत यादव, पारेश्वर नेताम, महेश्वर बघेल, डोमार ध्रुव, अनिल चंद्राकर, तेजसिंह कामड़े, जितेन्द्र ठाकुर, विरेन्द्र राजपूत, सोनु यादव, गौतम कश्यप, परमेश्वर यादव सहित बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थ्ति थे। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस महामंत्री गेन्दु यादव एवं आभार प्रदर्शन ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB