थाने के बाथरुम में स्वास्थ्य कर्मी ने लगाई फांसी, गुस्साए लोगों ने पथराव और तोड़फोड़, बवाल के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज, शहर में तनाव के हालात
Health worker hanged himself in the bathroom of the police station angry people pelted stones and vandalized police lathicharged after the ruckus tense situation in the city
बलरामपुर : बलरामपुर में पूछताछ के लिए थाने बुलाए गए अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्यून ने फांसी क्यों लगाई? इसका पता नहीं चल सका है. घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने के सामने जमकर हंगामा किया. पथराव किया और पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ की.
मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर हॉस्पिटल में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मी गुरुचंद मंडल उम्र 30 साल की पत्नी रीना मंडल करीब 20 दिनों से लापता थी. इस मामले में शिकायत बलरामपुर थाने में की गई थी. पत्नी की गुमशुदगी को लेकर बलरामपुर पुलिस ने गुरुचंद मंडल को थाने में कई बार पूछताछ के बुला चुकी थी. गुरुवार को भी पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए दोपहर करीब 2 बजे थाने बुलाया था. इसके बाद कोतवाली थाना के बाथरुम में अपने गमछे से उसने फांसी लगा ली.
घटना की जानकारी लगते ही डॉक्टर्स और हॉस्पिटल स्टाफ थाने पहुंच गया और जमकर हंगामा किया. जांच की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने थाने और एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम कर दिया. कुछ देर में ही आक्रोश इतना बढ़ा कि पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े.
ग्रामीणों ने थाने में लगी रेलिंग को उखाड दिया. लोगों ने थाने के सामने जमकर हंगामा करते हुए पुलिस पर पथराव किया और एसपी कार्यालय के सामने एनएच 343 पर चक्काजाम कर टायर जलाकर विरोध जताया. सवाल यह है कि इतनी संख्या में पुलिसकर्मियों के होते हुए उसने थाने में फांसी कैसे लगा ली? इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. फिलहाल आश्वासन के बाद चक्काजाम खत्म कर दिया.
आईजी सरगुजा आईजी अंकित गर्ग ने कहा कि युवक की पत्नी लापता है. उसे पूछताछ के लिए थाने में बुलाया था. मामले में न्यायिक जांच होगी. एसपी एसपी वैभव वैंकर ने जिला न्यायधीश को इसके लिए पत्र लिखा है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



