इंसानियत को किया शर्मसार, शादी का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, गैंगरेप के आरोप में चाचा-भतीजे को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचा

Humanity put to shame, a girl was gang-raped on the pretext of marriage, the police arrested the uncle and nephew within 24 hours on the charge of gang-rape

इंसानियत को किया शर्मसार, शादी का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, गैंगरेप के आरोप में चाचा-भतीजे को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचा

बिलासपुर/तोरवा : शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों को अदालत में पेश किया गया.
थाना तोरवा से मिली जानकारी के मुताबिक 1 अप्रैल 2025 को पीड़िता ने आरोपी राज ऋषि सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने चाचा सुरेंद्र सिंह के घर ले गया. जहां दोनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
इस मामले में पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए धारा 64(1), 70(1), 351(2), 115(2), 3(5) भारतीय दंड संहिता के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से) ने फौरन गिरफ्तारी के निर्देश दिया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तोरवा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरु की गई.
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
1. राज ऋषि सिंह पिता नंद किशोर सिंह उम्र 32 साल निवासी देवरीखुर्द सात बहिनिया मंदिर के पास, थाना तोरवा
2. सुरेंद्र कुमार सिंह पिता राम आशीष सिंह उम्र 56 साल निवासी नहरपारा देवरीखुर्द, सफेद खदान, थाना तोरवा, बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI