साहू पेट्रोल पंप के पास अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5.02 लाख का माल समेत छोटा हाथी जप्त

Illegal liquor smuggling busted near Sahu Petrol Pump, police arrested two accused, seized small elephant along with goods worth Rs 5.02 lakh.

साहू पेट्रोल पंप के पास अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5.02 लाख का माल समेत छोटा हाथी जप्त

धमतरी : धमतरी जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है. इसी कड़ी में अर्जुनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साहू पेट्रोल पंप के पास से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब और एक छोटा हाथी वाहन जप्त किया है. जिसकी कुल कीमत 5 लाख 2 हजार 800 रुपये बताई गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि कुछ युवक अवैध शराब लेकर बिक्री के लिए परिवहन कर रहे हैं. खबर मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम आमदी स्थित साहू पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एकमचंद कुर्रे उम्र 19 साल पिता किसन कुर्रे और हुमन निर्मलकर उम्र 22 साल पिता अगेश्वर निर्मलकर के रुप में हुई है. दोनों आरोपी कंवर चौकी कंवर, थाना गुरूर, जिला बालोद के निवासी बताए गए हैं.
पुलिस ने आरोपियों के पास से 30 पौवा देशी शराब (कीमत करीब 2,800 रुपये) और छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG-24-V-8599 (कीमत करीब 5 लाख रुपये) जप्त किया है. कुल जप्त मशरुका की कीमत 5 लाख 2 हजार 800 रुपये आंकी गई है.
इस मामले में थाना अर्जुनी में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज कर दोनों आरोपियों को अदालतमें पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
बता दें कि धमतरी पुलिस ने एक दिन पहले ही 12.5 किलोग्राम गांजा जप्त कर दो युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया था. लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से जिले में अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा कसता नजर आ रहा है.
गिरफ्तार आरोपी
● एकमचंद कुर्रे पिता किसन कुर्रे उम्र 19 साल निवासी कंवर चौकी कंवर, थाना गुरूर, जिला बालोद (छ.ग.)
● हुमन निर्मलकर पिता अगेश्वर निर्मलकर उम्र 22 साल निवासी कंवर चौकी कंवर, थाना गुरूर, जिला बालोद (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB