ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी, दारू में पानी मिला रहे शराब दुकान के कर्मचारी, आबकारी अधिकारी ने 4 कर्मचारियों को पकड़ा, टेबल पर ही सील खोलकर चल रहा खेल
Liquor shop employees were cheating customers, mixing water with liquor, excise officers caught four employees, and the game was being played by opening the seal on the table itself.
महासमुंद/पिथौरा : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से शराब प्रेमियों को चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पिथौरा स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान में मिलावटी शराब का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है. जहां ग्राहकों को धोखा देकर शराब में पानी मिलाकर बेचा जा रहा था.
औचक निरीक्षण में खुला खेल
25 मई 2026 को आबकारी विभाग की टीम ने अचानक दुकान पर छापा मारा. निरीक्षण के दौरान चार प्लेसमेंट कर्मचारियों को रंगे हाथों शराब में पानी मिलाते हुए पकड़ा गया. दुकान में कार्यरत कर्मचारी बिना किसी खौफ के टेबल पर ही मैकडॉवेल नंबर 1 शराब की बोतलों (पाव) की सील तोड़ रहे थे और उसमें पानी मिला रहे थे.
ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी
मामले में सामने आया है कि कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से ग्राहकों की आंखों में धूल झोंककर शराब में मिलावट की जा रही थी. इससे न सिर्फ लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा था. बल्कि आर्थिक रूप से भी ग्राहकों को नुकसान पहुंचाया जा रहा था.
चार आरोपी गिरफ्तार
आबकारी विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.
सालों से जमे रहने का मिला फायदा
पकड़े गए आरोपियों में उमेश मन्नाडे और करन सोनटके पिछले करीब 2 सालों से पिथौरा की इसी दुकान में जमे हुए थे. वहीं, नारायण निषाद और हेमंत पटेल पिछले 7-8 महीने से यहां पदस्थ थे. लंबे समय से एक ही जगह पर टिके होने की वजह से इन कर्मचारियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके थे कि इन्हें पकड़े जाने का कोई डर नहीं था. ये लोग असली शराब निकालकर उसमें पानी भर देते थे और ग्राहकों को उसी कीमत पर बेचकर जेबें भर रहे थे. पकड़े गए कर्मचारियों के नाम उमेश मन्नाडे, करन सोनटके, नारायण निषाद और हेमंत पटेल हैं.
प्रशासन सख्त, अन्य दुकानों पर भी नजर
फिलहाल 4 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पानी मिलावट की गई मैकडॉवेल न. 1 (पाव) शराब भी बरामद कर ली गई है. चारों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 38(क) (मदिरा में पानी मिलावट) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है. इस कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है. अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि अन्य शराब दुकानों पर भी इसी तरह के औचक निरीक्षण किए जाएंगे
शराब प्रेमियों के लिए चेतावनी
प्रशासन ने लोगों से अपील जय कि वे शराब खरीदते समय सतर्क रहें और किसी भी तरह की गड़बड़ी की खबर फौरन संबंधित विभाग को दें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



