मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में लापरवाही करना पड़ा महंगा, प्रधान पाठक सस्पेंड, प्रभारी शिक्षक का दो वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी

Negligence in the midday meal scheme proves costly; the headmaster has been suspended, and orders have been issued to withhold two salary increments of the in-charge teacher.

मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में लापरवाही करना पड़ा महंगा, प्रधान पाठक सस्पेंड, प्रभारी शिक्षक का दो वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर चौराभांटा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय की प्रधानपाठक किरण लता शर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया. समीक्षा में यह पाया गया कि मध्यान्ह भोजन संचालन में निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किया गया.
इसके मद्देनजर, विद्यालय में कार्यरत राहुल महिला स्व-सहायता समूह को काम से अलग कर दिया गया और उसके जगह पर दूसरे पात्र महिला स्व-सहायता समूह को मध्यान्ह भोजन संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. साथ ही, पर्यवेक्षण स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर मध्याह्न भोजन प्रभारी शिक्षक जगेश्वर सिंह को भी जिम्मेदारी से हटाते हुए दो वेतनवृद्धि रोकने के आदेश जारी किए गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t