आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर गहनों से भरा बैग लूटकर फरार, आपस में बांटे सोने-चांदी के जेवरात, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Six people were arrested after being robbed of a bag containing jewellery by throwing chilli powder in the eyes and then dividing the gold and silver jewellery among themselves.
दुर्ग : दुर्ग जिले में आंख में मिर्ची पाउडर झोंक कर लूट की वारदात हुई. ग्राम टेकापार में तीन अज्ञात आरोपियों ने युवक की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया और उसके बैग से करीब 96 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार भाग गए थे. यह मामला बोरी थाना क्षेत्र का है.
पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक आरोपी नागपुर (महाराष्ट्र) का रहने वाला है. जिसने लूट के गहनों को नागपुर के ही सोना व्यापारी को बेचने की कोशिश की थी. पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब एक लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर, बाइक और चाकू बरामद किया है,
मिली जानकारी के मुताबिक टेकापार (बोरी) के रहने वाले महेंद्र सोनी ने 22 फरवरी 2025 को बोरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने भतीजे राहुल सोनी के साथ ग्राम रुहा में फेरी लगाकर वापस लौट रहे थे. दोपहर करीब सात बजे जब वे ग्राम टेकापार-खिलौरा के कच्चे रास्ते पर बरगद के पेड़ के पास पहुंचे. तभी तीन अज्ञात आरोपियों ने राहुल की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया और उसके बैग से करीब 96 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए.
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरु की. इसी बीच खबर मिली कि लूटा गया सामान परपोड़ी क्षेत्र के कुछ लोगों को बेचा गया है. इस आधार पर पुलिस ने संदेही कपिल साहू (खालेपारा) और आकाश श्रवण (इंदिरा नगर) को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
दोनों ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने अपने तीसरे साथी गणेश धनकर उर्फ चिंटू (नागपुर निवासी) के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. तीनों ने लूट के जेवर आपस में बांट लिए थे. साथ ही उन्होंने बताया कि पकड़े जाने के डर से चुराया गया ज्यादातर सामान गणेश धनकर लेकर नागपुर चला गया. जहां वह इसे बेचने की योजना बना रहा था.
इस खुलासे के बाद पुलिस टीम नागपुर रवाना हुई. वहां गणेश उर्फ चिंटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिसमें उसने लूट के जेवर नागपुर के सोना व्यापारी राजा साहू को बेचने की बात कबूल की. पुलिस ने घेराबंदी कर राजा साहू को भी गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में यह बात सामने आई कि लूटा गया सामान नागपुर पहुंचते ही बेचा जाने वाला था. मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए दो अन्य आरोपी रोहित यादव और रामजी लोधी को भी गिरफ्तार किया गया. जिन्होंने गहनों की खरीद-फरोख्त और छिपाने में मदद किया था.
सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि लूट में शामिल अन्य व्यक्तियों और शेष सामान की तलाश जारी है. गिरफ्तार आरोपियों में आकाश श्रवण (23), कपिल साहू (28), गणेश धनकर उर्फ चिंटू उम्र 21 साल, राजा साहू उम्र 24 साल, रोहित यादव उम्र 38 साल और रामजी लोधी उम्र 55 साल शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



