पेड़ पर लटके मिला ग्रामीण का शव, गांव में मिली अज्ञात युवक की लाश, दुर्घटना की आशंका, कोल ब्लॉक एरिया में मिला युवक का शव
The body of a villager was found hanging from a tree, the body of an unknown youth was found in the village, the possibility of an accident, the body of a youth was found in the coal block area
पेड़ पर लटके मिला ग्रामीण का शव
गोबरा नवापारा : रायपुर जिले के गोबरा नवापारा इलाके में एक ग्रामीण का शव पेड़ पर फंदे से लटके मिला है. मामले की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. घटना रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के अनुसार नवापारा क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी के खार में एक ग्रामीण का शव फांसी के फंदे पर लटके हुए मिला. लोगों ने शव देख इसकी खबर डायल 112 को दी. खबर मिलते ही डायल 112 में तैनान खिलेंद्र पाटिल टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए नवापारा सीएचसी भिजवा दिया.
मृतक की पहचान कुंभ यादव पिता झगरु उम्र 55 साल के रुप में की गई है. मृतक ग्राम मंदलोर का रहने वाला था. प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है. आत्महत्या का कारण अज्ञात है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. परिजनों का बयान लिया जा रहा है. जांच के बाद आत्महत्या की वजह सामने आएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
कोल ब्लॉक एरिया में मिला युवक का शव
बिलासपुर/सीपत : सीपत के एनटीपीसी कोल ब्लॉक में एक मामला सामने आया है. जहां कोयला खाली करने पहुंची ट्रेन के हॉपर से एक युवक का शव बरामद हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान कल्याण दास उम्र 30 साल पिता बाबू दास निवासी ग्राम मरकाडीह थाना अकलतरा के रुप में हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक मानसिक रुप से अस्वस्थ था और दिमागी संतुलन ठीक नहीं था.
बताया जा रहा है कि जब दीपका से कोयला लेकर पहुंची ट्रेन को एनटीपीसी सीपत में खाली किया जा रहा था. उसी दौरान ट्रैक कॉपर 2 में बने हॉपर में युवक का शव नजर आया. शव को देख वहां काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया. इसकी खबर एनटीपीसी अधिकारियों को दी गई. जिसके बाद सीपत पुलिस को मौके पर बुलाया गया.
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. युवक के परिजनों को खबर दे दी गई. और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
गांव में मिली अज्ञात युवक की लाश, दुर्घटना की आशंका
बिलासपुर : सड़क किनारे खेत के फेंसिंग के लिए लगाए गए तार जाली में युवक की फंसी लाश मिली है. स्थानीय लोगो ने पुलिस को खबर दी. युवक की लाश के पास ही एक मोटरसाइकिल भी पड़ी हुई है. लाश मिलने की जानकारी लगते ही मौके पर लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक तखतपुर क्षेत्र के ग्राम गिरधौना कोड़पुरी मार्ग में सुबह लोगो ने कोटवार संतोष दास मानिकपुरी के खेत में लगाए गए फेंसिंग में एक युवक उम्र करीब 30 से 35 साल का शव फंसा हुआ देखा. सड़क के किनारे खेत की फैंसिंग में शव होने की जानकारी लगते ही गांव में सनसनी फैल गई और उसे देखने के लिए लोगो की भीड़ लग गई. शव के पास ही एक दुर्घटनाग्रस्त लाल रंग की मोटरसाइकिल भी पड़ी हुई मिली.
युवक तरह से शव फैंसिंग में फंसा है और पास ही दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल मिलने से युवक की हादसे में मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है. देर रात मोटरसाइकिल में सवार युवक या तो अनियंत्रित हो गया होगा या फिर किसी अन्य वाहन से टकराकर सड़क किनारे खेत की फैंसिंग में घुसकर घायल हो गया होगा. रात होने के चलते उसे समय पर मदद नहीं मिलने से मौत हुई हो गई होगी.
अभी सिर्फ आशंका जताई जा रही है. वास्तविक जानकारी तो पुलिस के आकर शव के शिनाख्त होने और जांच के बाद ही हो पाएगा. फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



