तीजा में मां के साथ पहुंचा मासूम नाना के घर से अचानक लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पाण्डुका सरपंच ने किया इनाम का एलान
The child who had come with his mother on Teej suddenly went missing from his maternal grandfather's house, the family members were inconsolable, Panduka Sarpanch announced a reward
गरियाबंद/पांडुका : मां के साथ तीज त्यौहार मानने आया मासूम बालक अचानक लापता हो गया. बालक रायपुर से अपने नाना के घर तीज के त्योहार पर पहुंचा था. घटना कल शाम की बताई जा रही है. 24 घंटे के बाद बालक का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. बच्चे के नाना ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है.यह घटना पांडुका थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक 7 साल का मासूम बच्चा अर्पित यादव रायपुर से तीज के त्योहार पर अपने नाना के घर पांडुका आया था. कल शाम 26 अगस्त को अर्पित की मम्मी किचन में थी और नानी पूजा कर रही थी उसी बीच बाहर का गेट अर्पित का छोटा भाई अरनव ने दरवाजा खोला था बच्चा गेट से बाहर निकल गया. अर्पित हरे रंग का टी शर्ट पहना हुआ है
जैसे अर्पित उर्फ़ अप्पू यादव के मम्मी को पता चला बाहर निकल कर आस-पास सभी जगहों पर ढूँढे. लेकिन बच्चा नहीं मिला. आसपास के सीसी कैमरा में भी छानबीन किया गया लेकिन अब तक पता नहीं चला.. घर वालों ने काफी खोजबीन की और जब नहीं मिला तो पांडुका थाने में रात 8 बजे बच्चे के नाना ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
जिस पर पांडुका पुलिस ने फौरन आसपास खोजबीन शुरु कर दी है. जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. वहीं आज 27 अगस्त की सुबह पांडुका पुलिस ने उसके नाना के घर से लगे नहर में भी तलाशी ली. लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है. दुखद बात ये रही कि काफी बारिश हो रही थी और बिजली गुल हो गई थी. बिजली नहीं होने के वजह से रात में बच्चे को तलाश करने में काफी परेशानी हो रही थी. बिजली सुबग 7 बजे आई. आसपास के गांवों में भी बिजली बंद थी.
बताया जा रहा है कि बच्चा बोल नहीं सकता है. जिस वजह से और भी समस्या आ रही है. बहरहाल पांडुका पुलिस बच्चे की तलाश में लगी हुई है. किसी अनहोनी की आशंका से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है.
बता दें कि अर्पित घर का बड़ा बेटा है बोलने में सक्षम नहीं है. उंचाई करीब 3 फीट है. बच्चे के पिता रतनेश यादव का मोबाइल नम्बर 99079 71029 है. बच्चे का आसपास सभी गांवों में भी पता किया गया है. परिजनों ने अपील किया कि बच्चा कहीं मिलता है तो इस नंबर पर फौरन 99079 71029 या 89668 46689 पर खबर करें. साथ ही सुश्री भानु ध्रुव सरपंच पाण्डुका छुरा ब्लॉक जिला गरियाबंद ने कहा कि खबर देने वाले को मेरी तरफ से इनाम दिया जाएगा.
पांडुका थाना प्रभारी कृष्ण कुमार जांगड़े ने बताया कि पुलिस की टीम तलाश में जुटी हुई है. सुबह गोताखोरों को बुलाकर घर के पास लगे नहर में खोजबीन की गई है लेकिन वहाँ कुछ नहीं मिला है. आगे तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



