खरोरा के पास मिला अर्धनग्न शव, शरीर पर चोट के निशान, इधर फांसी पर लटकी मिली 3 दिन पहले घर छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही युवती की लाश

A half-naked body with injury marks was found near Kharora. The body of a young woman who had left her home three days earlier and was living with her lover was found hanging.

खरोरा के पास मिला अर्धनग्न शव, शरीर पर चोट के निशान, इधर फांसी पर लटकी मिली 3 दिन पहले घर छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही युवती की लाश

खरोरा के पास मिला अर्धनग्न शव, शरीर पर चोट के निशान

रायपुर :  खरोरा के तिल्दाडीह गांव के पास युवक की लाश मिली है. अर्धनग्न हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. बाइक से 100 मीटर दुरी पर अर्धनग्न लाश बरामद की गई है. शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है.
युवक की पहचान किशोर सारथी निवासी खरोरा के रुप में हुई है. मृतक की उम्र 30 से 35 साल बताया जा रहा है. खबर मिलने पर पुलिस और FSL की टीमें मौके पर पहुंची. यह मामला खरोरा थाना इलाके का है.
इस पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए जांच शुरु कर दी है. मृतक के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है. कहीं रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया हो? फ़िलहाल पीएम रिपोर्ट के बाद हत्या की वारदात की पुष्टि हो जाएगी. फ़िलहाल इलाके में पुलिस की एक टीम तैनात कर दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

खिड़की में युवती की लाश लटकी हुई मिली, 3 दिन पहले घर छोड़कर रह रही थी प्रेमी के साथ

बिलासपुर : मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार में रहने वाली युवती तीन दिन पहले धनगंवा में रहने वाले अपने प्रेमी के घर चली गई. वहां दो दिन रहने के बाद युवती की लाश कमरे के रोशनदान में फांसी पर लटकी मिली. इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। युवती के शव को स्वजन को सौंप दिया गया है। स्वजन मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए युवती के प्रेमी और परिवार वालों को गिरफ्तार करने मांग करते हुए हंगामा कर रहे हैं.
मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार में रहने वाली मल्लिका कुर्रे मंगलवार को मेला देखने जाने के नाम पर घर से निकली थी. इसके बाद वह घर नहीं लौटी. इसके कुछ देर बाद युवती के प्रेमी धनगंवा निवासी राजू लहरिया ने उसके परिवार वालों को कॉल किया. उसने बताया कि मल्लिका उसके घर पर आ गई है. उसने युवती के परिवार वालों को घर लेकर जाने के लिए कहा. तब परिवार वालों ने युवती के घर छोड़कर जाने की बात कहते हुए उसे लाने से इंकार कर दिया. इसके बाद युवती राजू के घर पर ही थी.
शुक्रवार की सुबह मकान के एक कमरे में उसकी लाश रोशनदान में फांसी के फंदे पर लटकी मिली.
राजू और उसके परिवार वालों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी. साथ ही कोटवार को इसकी जानकारी दी गई. तब मल्हार पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने युवती के स्वजन को भी इसकी जानकारी दी. तब युवती के स्वजन भी धनगंवा पहुंच गए.
स्वजन ने राजू और उसके परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. इस पर पुलिस ने समझाइश देकर शव का पंचनामा कराया. इसके बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया. पीएम के बाद शव को युवती के गांव भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB