आधी रात कार के सामने अड़ाया मोटरसायकल, खिलौना पिस्टल से व्यापारी को डराने की कोशिश, आरोपी कन्हैयालाल गिरफ्तार
A motorcycle was parked in front of a car at midnight, and a toy pistol was used to scare a businessman. The accused, Kanhaiyalal, was arrested.
जांजगीर-चांपा : रात में व्यापारी को खिलौना पिस्टल दिखाकर डराने-धमकाने वाले आरोपी को सायबर टीम और थाना जांजगीर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक व्यापारी महेन्द्र मित्तल निवासी जांजगीर 26 अक्टूबर 2025 की रात रानीसती मंदिर लछनपुर से अपने कार से परिवार के साथ जांजगीर घर आ रहा था. खोखसा ओवर ब्रिज के पास करीब 9 बजे पहुंचा था. तभी पीछे से एक मोटर सायकल में एक व्यक्ति आया और उसकी कार को ओवरटेक कर मोटर सायकल को सामने खड़ा कर पीछे रखे बन्दूक जैसे को सामान को निकाला और लहराते हुए मारने का इशारा किया. डरकर वह रास्ता में आने जाने वाले लोगो को चिल्लाया तो वह मोटर सायकल लेकर भाग गया. इस मामले की रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए सायबर टीम प्रभारी सागर पाठक के नेतृत्व में थाना जांजगीर पुलिस और सायबर टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया जांच के दौरान अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी.
सायबर तकनीकी के माध्यम से चण्डीपारा पामगढ़ निवासी कन्हैयालाल कश्यप को पकड़ा. जिसको हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ करने पर जुर्म कबूल किए जाने से वारदात में पइस्तेमाल मोटर सायकल, खिलौना वाला पिस्तोल और एक बटनदार चाकू को जप्त बरामद किया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
आरोपी
कन्हैया कश्यप 25 साल निवासी चंडीपारा पामगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



