संत गुरु घासीदास बाबा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, गुस्साए सतनामी समाज के लोगों ने किया थाने का घेराव, आरोपी की गिरफ्तारी और जिला बदर की मांग
Angry members of the Satnami community surrounded the police station after an indecent remark was made against Saint Guru Ghasidas Baba, demanding the arrest and expulsion of the accused from the district.
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में संत गुरु घासीदास बाबा के खिलाफ शराब के नशे में एक युवक ने अभद्र टिप्पणी कर दी। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सतनामी समाज के लोगों में जमकर आक्रोश है. समाज के लोगों ने युवक पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा. हालांकि घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है. मामले में पुलिस आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी में रहने वाले विजय नाम का युवक ने नशे में बुधवार की देर रात उसने गाली-गलौज की. इस दौरान इसका वीडियो उसके एक साथी ने बना लिया. वीडियो किसी तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद समाज के लोगों में बेहद आक्रोश है.
बाबा गुरु घासीदास को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में अब आरोपी युवक ने माफी मांगी है. आरोपी युवक ने एक वीडियो जारी किया है. जिसमें उसने वह कह रहा है कि कल रात शराब के नशे में गुरु घासीदास जी के बारे में गलत टिप्पणी कर दी थी. इसके लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं. गुरु बाबा घासीदास जी हम सबके पूजनीय है. मैं अमित बघेल के खिलाफ बोलना चाहता था और गलती से मेरे मुंह से अपशब्द निकल गए. इसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं.
सतनामी समाज का कहना है कि आरोपी पेशेवर बदमाश है और उसके खिलाफ पहले भी 10 से 12 मामले सामने आ चुके हैं. ऐसे में आरोपी की गिरफ्तारी के साथ-साथ जिला बदर की कार्रवाई होनी चाहिए.
इधर मामले में सिंधी समाज ने भी आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. सिंधी समाज का कहना है कि युवक का समाज से कोई वास्ता नहीं है. समाज युवक के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस के साथ है. मामले में पुलिस जांच की बात कह रही है. एसपी का कहना है कि समाज के लोगों ने लिखित में शिकायत की है. युवक की पहचान कर ली गई है. आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं.
रायगढ़ में संत गुरु घासीदास बाबा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर पूरे प्रदेश में जबरदस्त आक्रोश दिखाई दे रहा है. रायपुर में सतनामी समाज के युवकों ने सिविल लाइन थाने का घेराव किया और FIR दर्ज करने की मांग की.
पुलिस ने सतनामी समाज के अजय कुमार भारद्वाज की रिपोर्ट पर आरोपी विजय के खिलाफ मामला दर्ज किया है. उस पर धारा 296, 299, 302, 352, 3(5) BNS और SC/ST एक्ट की धारा 3(2)(क) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है.
इधर, रायपुर में भी सतनामी समाज के लोगों ने शुक्रवार को रायपुर के सिविल लाइन थाना पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर गुरु घासीदास बाबा के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर गहरी नाराजगी जताई और SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



