कबीरधाम में महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की वारदात, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी दीनानाथ को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

A woman was molested and assaulted in Kabirdham. After the video went viral, the police arrested the accused, Dinanath, and put him behind bars.

कबीरधाम में महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की वारदात, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी दीनानाथ को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

कबीरधाम : पीड़ित महिला द्वारा थाना स. लोहारा में अपने साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट के बारे में लिखित आवेदन पेश किया गया. मिली आवेदन एवं प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी दीनानाथ देवांगन पिता धनवा देवांगन, निवासी ग्राम सिल्हाटी, थाना स. लोहारा के खिलाफ थाना स. लोहारा में अपराध क्रमांक 28/2026 धारा 74, 76, 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया.
इस मामले में आरोपी की पतासाजी की गई और 6 मार्च 2026 को आरोपी दीनानाथ देवांगन उम्र 37 साल निवासी ग्राम सिल्हाटी, थाना स. लोहारा को गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB