धान खरीदी से वंचित किसानों के पंजीयन और खरीदी अवधि बढ़ाने की मांग, भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Bharatiya Kisan Union submitted a memorandum to the Chief Minister demanding registration of farmers deprived of paddy procurement and extension of the procurement period.
राजिम : भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) जिला गरियाबंद द्वारा धान खरीदी अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है. प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही, गरियाबंद जिलाध्यक्ष मदन लाल साहू, सदस्यगन इंदरमन साहू, देवीराम साहू, टिकेश्वर, भागवत साहू ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन वर्ष 2025-26 में एक एक तहसील के सैकड़ों किसान तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से धान बेचने से वंचित रह गए हैं.
ज्ञापन में बताया गया कि ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल, समिति मॉड्यूल एवं तहसील मॉड्यूल में पंजीयन के बावजूद कई किसानों का रकबा प्रदर्शित नहीं हुआ. वहीं ट्रस्ट भूमि, रेहगह/अधिया पर खेती करने वाले किसानों का पंजीयन ही नहीं हो पाया. इसके अलावा सर्वर समस्याओं और तकनीकी त्रुटियों की वजह से कई किसानों के टोकन कट नहीं पाए. जिससे वे न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचने से वंचित रह गए.
प्रतिनिधियों ने कहा कि एक-एक तहसील में सैकड़ों किसान इस समस्या से प्रभावित हैं. जिससे किसानों को मानसिक एवं आर्थिक रुप से भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. अगर जल्द समाधान नहीं किया गया तो किसानों की आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है.
प्रतिनिधिमंडल ने शासन से मांग किया है कि
धान खरीदी से वंचित किसानों का पुनः पंजीयन कराया जाए.
और किसानों के हित में धान खरीदी की अवधि बढ़ाई जाए.
ताकि सभी पात्र किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेच सकें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



