बहन से छेड़छाड़ करने पर भाई हुआ नाराज, दोस्त पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मौत के बाद हिरासत में नाबालिग आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
Brother got angry after his friend molested his sister, attacked him with a knife, minor accused in custody after death, police started investigation
बलौदाबाजार/कसडोल : चाकूबाजी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. जिले से सामने आए खूनी वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. नाबालिग लड़के ने देर रात विवाद के बाद दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घायल को अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मामला बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरछेड़ी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गांव के राजेश कुमार निर्मलकर उम्र 22 साल और नाबालिग दोनों दोस्त थे. नाबालिग का आरोप है कि राजेश उसकी छोटी बहन से छेड़छाड़ करता था. ऐसा करने से कई बार उसने मना भी किया. लेकिन राजेश ने बात नहीं मानी. जिसके बाद उसने राजेश को जान से मारने की प्लानिंग की.
रोजाना की तरह सोमवार की रात नाबालिग आरोपी ने राजेश को गांव के मैदान में मिलने के लिए बुलाया. राजेश जब वहां पहुंचा तो नाबालिग उससे विवाद करने लगा और अपने पास रखे चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
राजेश को परिजन गंभीर हालत में पलारी अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़कर हिरासत में रखा है.
डॉक्टर ने बताया कि चाकू लगने से अतड़ी बाहर आ गया था और अंदर गहरी चोट होने से काफी खून बह चुका था. पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



