नशे के खिलाफ गरियाबंद पुलिस चला रही अभियान, 10 लीटर अवैध शराब के साथ महिला आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Gariaband police is running a campaign against drugs, arrested a female accused with 10 liters of illegal liquor and sent her behind bars.
गरियाबंद : नशे के खिलाफ अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारी के दिशा निर्देश में सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र मे गांजा, शराब पर कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए थे. इसिकड़ी में 6 मार्च 2025 को थाना प्रभारी गरियाबंद ओम प्रकाश यादव को मुखबिर से खबर मिली कि एक महिला अपने खेत से लगे जंगल में अवैध धन लाभ अर्जित करने के मकसद से महुआ शराब बिक्री के लिए ग्राहको का इंतज़ार कर रही है.
इस खबर पर थाना प्रभारी और हमराह स्टाफ के साथ रेड की कार्यवाही करते महिला को पकड़ा. जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम रेखाबाई कमार पिता जिठिया राम उम्र 35 साल ग्राम भेजरडीह जिला गरियाबंद की रहने वाली बताई। महिला आरोपी के पास से 10 लीटर जरीकेन में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल कीमत 1000 रुपये को जप्त किया गया. महिला आरोपी का उक्त कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. आरोपी को गवाहों के सामने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड मे भेजा गया.
आरोपिया
रेखाबाई कमार पिता जिठिया राम उम्र 35 साल ग्राम भेजरडीह जिला गरियाबंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



