थाने में महिला ने बच्ची और खुद को लगाई आग, रायपुर में मां के साथ दो महीने की मासूम भी झुलसी, मचा हडकंप, पति-पत्नी के बीच विवाद बनी वजह
In the police station, the woman set herself and her daughter on fire, in Raipur, a two-month-old child was also burnt along with the mother, commotion ensued, dispute between husband and wife became the reason
धरसींवा : राजधानी रायपुर जिला में दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है. तिल्दा नेवरा पुलिस थाना के सामने एक महिला नंदिनी ने अपनी दो माह की बच्ची के साथ खुद को आग लगा ली. घटना में बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है. दोनों को डीकेएस अस्पताल रायपुर रेफर कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक नंदनी सावरा पति नानकुन देवार उम्र 25 साल तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दीवार मोहल्ले की रहने वाली है. महिला का किसी बात को लेकर अपने पति के साथ झगड़ा हो गया. जिसके बाद वह थाने आ रही थी. इस दौरान उसने थाने के गेट के बाहर अपनी बच्ची के साथ खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी. जिसे तत्काल पुलिस वालों ने देखा और फौरन आग को बुझाया.
पुलिस ने महिला को फौरन अस्पताल पहुंचाया. आग की वजह से दोनों 15% जल गए हैं. हालांकि अभी दोनों की हालत खतरे से बाहर है और उनका इलाज चल रहा है. महिला घटना के वक्त शराब के नशे में थी.
महिला को स्थानीय मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बच्ची को रायपुर रेफर किया गया है. घटना का कारण अज्ञात है. महिला की हालत खराब है. फिलहाल वह बयान देने की हालत में नहीं है.
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद महिला गुस्सा कर घर से बाहर निकली थी. जिसके चलते महिला ने बच्चे के साथ खुकुशी करने की कोशिश की.
महिला के पति नानकून देवार को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है. इस मामले में पुलिस दोनों के बीच हुए विवाद को लेकर जांच पड़ताल कर रही है.
महिला ने बच्ची के साथ लगाई फांसी
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भी 24 साल की महिला ने अपनी 14 महीने के बेटी के साथ फांसी लगा ली. महिला ने लोधीडांड़ के महानपार जंगल में खुदकुशी की. मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है. मृतक महिला की पहचान कमला गोड़, पति परमेश्वर गोड़ के रुप में हुई है. इस मामले में भी महिला का पति के साथ विवाद सामने आ रहा हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



