फैमिली ढाबे में परोसी जा रही शराब, पुलिस ने लिया एक्शन, छापेमारी कर आरोपी को किया गिरफ्तार, मादक पदार्थ और नगद जप्त
Liquor being served in family dhaba police took action raided and arrested the accused drugs and cash seized
धमतरी : बिरेझर पुलिस ने कचना फैमली ढाबा में तरीके से शराब बिक्री कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी बिरेझर को मुखबिर के खबर मिली कि ग्राम कचना के फैमिली ढाबा में अवैधतरीके से शराब बिक्री कर रहा है. इस खबर के आधार पर ग्राम कचना फैमली ढाबा में जाकर चौकी बिरेझर द्वारा शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी दीपक दास मानिकपुरी, पिता हंस दास मानिकपुरी उम्र 45 साल साकिन राजपुर हॉल फैमली ढाबा कचना के कब्जे से थैले के अंदर 45 पौवा देशी मशाला शराब कीमत 4950/- रुपये और बिक्री रकम 2160/- रुपये जुमला रकम 7110/- रुपये को जप्त कर आरोपी के खिलाफ चौकी बिरेझर थाना कुरुद में धारा 34 (2)आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
इस मामले की पूरी कार्यवाही में चौकी बिरेझर से सउनि.कांति लाल साहू, प्रआर. हरीश साहू, शेषनारायण पांडेय,आरक्षक भागवत खांडेकर, ओम प्रकाश निषाद महिला आरक्षक प्राची गुप्ता का विशेष योगदान रहा.
आरोपी का नाम दीपक दास मानिकपुरी, पिता हंस दास मानिकपुरी उम्र 45 साल साकीन राजपुर हॉल फैमली ढाबा कचना ,चौकी बिरेझर,थाना कुरूद, जिला-धमतरी (छग)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



