रायपुर में नदी के पास मिली 2 महीने की बच्ची, नहर किनारे महिला की लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी, नाबालिग का कंकाल बरामद, मचा हड़कंप
A 2-month-old girl found near a river in Raipur, sensation spread in the area after a woman's body was found near the canal, skeleton of a minor recovered, commotion ensued
बिलासपुर : बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में खमतराई नहर के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को खबर दी. जिसके बाद सीएसपी सिद्धार्थ बघेल, थाना प्रभारी नीलेश पांडेय, आरक्षक और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की. प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले। लेकिन गले पर हल्की लकीरनुमा निशान दिखाई दिए. जिससे मौत को लेकर शक गहरा गया है. फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली वजह का खुलासा हो सकेगा। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या की गई है या यह कोई अन्य मामला है?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
रायपुर में नदी के पास मिली 2 महीने की बच्ची
रायपुर : रायपुर में खारुन नदी के पास ग्रीन अर्थ सिटी अमलेश्वर के सामने 2 महीने की जीवित बच्ची मिली है. बच्ची को मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने झाड़ियों के बीच में पड़ा हुआ देखा. तो उन्होंने इमरजेंसी हेल्पलाइन में खबर दिया. जिसके बाद डायल-108 की टीम ने बच्ची को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करवाया है. इस मामले में पुलिस अब आगे की जांच पड़ताल कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक करते समय ग्रीन अर्थ सिटी अमलेश्वर के सामने डीह रोड़ पर एम एम जैन को झाड़ियों के बीच से कुछ आवाज आई. वहां उन्होंने देखा तो एक थैले के भीतर कपड़े में बच्चे लिपटी हुईं थी. वह रो रही थी. उन्होंने फौरन अपने दोस्तों और पुलिस के इमरजेंसी नंबर पर खबर दी. इस बीच बच्ची को झाड़ियों से बाहर निकाला गया.
स्वास्थ्य खराब होने से मेकाहारा में एडमिट
बच्ची के रेसक्यू की खबर मिलते ही 108 के पायलट रविंद कुमार और ईएमटी विनोद कुमार फौरन मौके पर पहुँचें और बच्ची को ऑक्सीजन सपोर्ट और प्राथमिक उपचार दिया. इसके बाद वह बच्ची को लेकर मेकाहारा अस्पताल आएं. फ़िलहाल मेकाहारा के डॉक्टर बच्ची का आगे का इलाज कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि बच्ची का स्वास्थ्य खराब है. पुलिस फिलहाल बच्ची के बारे में जांच पड़ताल कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
नाबालिग का कंकाल बरामद, मचा हड़कंप
रायपुर : आरंग इलाके के गौरभांठ में नदी के सुनसान जगह पर नाबालिग का कंकाल बरामद हुआ. हालात के मद्देनजर समुतों के आधार पर मामले को कत्ल का मानकर जांच शुरु कर दी गई है। मृतक की पहचान उसके कपड़ों और जूते के आधार पर परिजनों ने धनेन्द्र साहू उम्र साढ़े 15 साल निवासी मूलतः बागबाहरा के रुप में की है.
वह 20 दिन पहले 19 फरवरी को मंदिरहसौद-लखौली के बीच से गायब हुआ. इसी दिन मोबाइल फोन भी बंद हो गया. जबकि आरंग थाना क्षेत्र के गौरभांठा में सुनसान जगह पर 5 मार्च को नर कंकाल मिला. आठ मार्च को उसकी पहचान हुई. मृतक का मोबाइल फोन गायब है और शव भी संदिग्ध हालत में मिला है.
योजना बनाकर की गई हत्या
पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि मंदिरहसौद में जेसीबी में हेल्परी करने वाले धनेन्द्र की हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई. हत्या कैसे हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा लेकिन नदी तट पर ऐसी जगह शव को फेंका गया. जहां आमतौर पर कोई नहीं जाता है. आसपास मृत मवेशियों की हड्डियां बिखरी हुई थी. मतलब वहां सड़ी-गली मांस की बदबू रहती है. इसलिए कोई आता-जाता नहीं है. शव का मांस गल चुका है और सिर्फ हड्डियां ही बची हैं. खोपड़ी से पता चला कि वह किसी इंसान की है. मृतक पैंट शर्ट पहने हुए था. वह भी वहीं पर बरामद हुआ है. पैर के जूते व कपड़ों से ही धनेन्द्र की पहचान हुई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



