शराब के नशे में धुत्त कार चालक ने 2 बाइक सवार को मारी टक्कर, जन्मदिन मनाकर लौट रहे तीन युवकों समेत एक लड़की की मौत, मची चीख पुकार
A drunk car driver hit two bike riders, three youths returning after celebrating their birthday and a girl died, there was a lot of screaming and crying
गौरेला पेंड्रा : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : पेंड्रा जिले के मझगवां गांव के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार कार ने दो अलग-अलग बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. एक लड़की ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है. जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पेंड्रा थाना क्षेत्र के मझगवां गांव के पास मरवाही की तरफ जा रही तेज रफ्तार ब्रेज़ा कार नंबर CG31B2536 के चालक स्नेहिल गुपा नशे में धुत्त था और तेज लापरवाहीपूर्वक चलते हुए सामने से आ रहे राहगीरों को अपनी चपेट में लिया. 2 बाइक को ठोकर मारकर कार भी पेड़ से जा टकराई.
इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही गंगाराम उर्फ सागर गंधर्व, राम अवतार उर्फ पप्पू, और भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं वही एक लड़की शानू केवट गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया.
बताया जा रहा है कि दोनों बाइक में सवार लोग अपने साथी का जन्मदिन मनाकर वापस पेंड्रा के तरफ लौट रहे थे. इस हादसे में गाड़ी चलाने वाला युवक स्नेहिल गुप्ता भी घायल हुआ है. जिसे जिला अस्पताल लाया गया. सभी मृतकों का शव जिला अस्पताल लाया गया गया. जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है. वहीं, प्रशासन पर भी लापरवाही के आरोप लगे हैं.
परिजनों के मुताबिक आरोपी चालक नशे में बेकाबू था और घटना के बाद भी बड़बड़ाता रहा कि “कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता”. हादसे के समय कार से शराब की बोतलें भी बरामद हुईं.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि कार चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया गया है और सभी 4 शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. मृतकों के नाम गंगाराम गंधर्व, रामावतार गोंद, भूपेंद्र गोंड और शानू केवंट है.
हादसे में जान गंवाने वालों के नाम
मृतक गंगाराम गंधर्व, उम्र 25 साल निवासी गिरारी
रामवतार गोंड, उम्र 30 साल निवासी कुदरी
भूपेंद्र गोंड, उम्र 28 साल निवासी कुदरी
शानू केवट, उम्र 22 साल निवासी बंधी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



