अंधेर नगरी बनता जा रहा ऊर्जाधानी -नूतन सिंह, स्ट्रीट लाइट की दशा सुधारने नगर निगम आयुक्त को उपमुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Andher Nagari is turning into UrjaDhani (Energy Capital) - Nutan Singh, submitted a memorandum in the name of Deputy Chief Minister to Municipal Corporation Commissioner to improve the condition of street lights

अंधेर नगरी बनता जा रहा ऊर्जाधानी -नूतन सिंह, स्ट्रीट लाइट की दशा सुधारने नगर निगम आयुक्त को उपमुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

कोरबा : नगर पालिका निगम कोरबा के मुख्य मार्गों के साथ ही कई वार्डों में स्ट्रीट लाइट की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है. आलम यह हो गया है कि ऊर्जाधानी के रुप में विख्यात कोरबा शहर अंधेर नगरी के रुप में लेता जा रहा है. नगर निगम कोरबा द्वारा 5000 स्ट्रीट लाइट खरीदी का प्रस्ताव पिछले कई महीनो से नगरी प्रशासन मंत्रालय में स्वीकृत का इंतजार कर रहा है.
नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित अन्य पार्षदों ने उपमुख्यमंत्री व नगरी प्रशासन मंत्री अरुण साव को पत्र देकर स्ट्रीट लाइट खरीदी के प्रस्ताव को फौरन मंजूर करने का निवेदन किया है.
नगर निगम आयुक्त विनय मिश्रा के जरिए उपमुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में निगम सभापति नूतनसिंह ठाकुर और पार्षदगण रामकुमार साहू, टामेश अग्रवाल, श्रीमती प्रीति दिनेश शर्मा, श्रीमती सीमा कंवर, श्रीमती मथुरा भाई चंद्रा में अवगत कराया कि दर्री, बालको, कोरबा शहर, ग्रामीण इलाकों में ज्यादातर स्ट्रीट लाइट खराब हो चुकी है. बारिश के दिनों में अंधकार बढ़ने से विभिन्न जीव जंतु से आम नागरिकों को जान का खतरा बना हुआ रहता है. प्रमुख मार्गो में अंधेरा होने से लोग रात में बाहर निकालने के लिए डरने होने लगे हैं. नगर के प्रमुख मार्गों के साथ ही ज्यादातर वार्डों में स्ट्रीट लाइट खराब हो चुकी है. जिसे बदलने के लिए नगर निगम के पास वर्तमान में स्ट्रीट लाइट की कमी बनी हुई है.
मुलाकात के दौरान आयुक्त द्वारा बताया गया कि करीब 5 महीने पहले 5000 स्ट्रीट लाइट खरीदी के लिए प्रस्ताव बनाकर नगरी प्रशासन विभाग को भेजा गया है. जिस पर अभी तक मंजूरी नहीं मिली है. निगम सभापति ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कई शहरों को रोशन करने वाले कोरबा शहर का अंधकार में इस तरह डूबना दुर्भाग्यपूर्ण है. वर्तमान में कोरबा में ट्रिपल इंजन की सरकार है. इसलिए आम जनता की बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं का फौरन निराकरण किया जाना बेहद जरुरी है. मूलभूत समस्याओं के समाधान में देरी होने से आम जनता ट्रिपल इंजन के सरकार पर नाकामी का आरोप लगने लगी है. निगम सभापति और पार्षदो ने पांच हजार स्ट्रीट लाइट खरीदी के प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान करने का निवेदन नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB