नौकरी के नाम पर 60 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा, बिजली विभाग का अफसर निकला सरकारी नौकरी का घोटालेबाज, आरोपी लोकेश्वर साहू गिरफ्तार!https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

Big disclosure of fraud of 60 lakhs in the name of job, electricity department officer turned out to be a government job scammer, accused Lokeshwar Sahu arrested

नौकरी के नाम पर 60 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा, बिजली विभाग का अफसर निकला सरकारी नौकरी का घोटालेबाज, आरोपी लोकेश्वर साहू गिरफ्तार!https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में 60 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा हुआ है. बिजली विभाग के अधिकारी लोकेश्वर साहू ने नौकरी लगाने के नाम पर 60 लाख की ठगी कर डाली. पुलिस ने आरोपी को कुरुद से गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया.
मिली जानकारी के मुताबिक गरियाबंद जिले में बिजली विभाग के अधिकारी द्वारा सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया. कुरुद निवासी आरोपी लोकेश्वर साहू जो बलौदा बाजार बिजली विभाग में पदस्थ है. ने अपने ही दोस्तों, रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों को ‘जॉब जाल’ में फंसा दिया.
शिकायत पांडुका थाने में दर्ज होते ही गरियाबंद पुलिस एक्टिव हो गई. 15 मई को स्पेशल टीम के साथ मिलकर कुरुद में आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के लिए उसे धमतरी लाया गया. जहां और भी कई ठिकानों पर पुलिस ने छापा मारा.
सूत्रों के मुताबिक लोकेश्वर साहू ने ठगी के पैसे का इस्तेमाल सिर्फ ऐशो-आराम में ही नहीं, बल्कि ‘गैम्बलिंग’ और सट्टेबाजी’ जैसे गैरकानूनी कामों में भी किया. जांच में ये भी सामने आया कि उसने हर व्यक्ति से अलग-अलग रकम वसूली, जिससे कुल रकम करीब 60 लाख तक पहुंच गई.
फिलहाल आरोपी पर 318(4), 336(3), 338 और 340(2) बीएनएस की धाराएं लगाई गई हैं. पांडुका पुलिस की पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे मामले में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है.
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या लोकेश्वर के साथ इस गोरखधंधे में और भी लोग शामिल थे. क्या यह किसी बड़े रैकेट की एक कड़ी है? देर शाम तक गरियाबंद पुलिस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस घोटाले से पर्दा उठा सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB