जैन मंदिर में दर्शन कर रहे व्यापारी पर पुराने मकान मालिक ने 15 सेकंड में 5 बार चाकू से किया हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
The old landlord attacked a businessman visiting a Jain temple with a knife 5 times in 15 seconds police is searching for the accused
राजकोट : गुजरात के राजकोट में दिगंबर जैन देरासर में पूजा कर रहे शख्स पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया गया. इस हमले में पीड़ित व्यापारी बुरी तरह से घायल हो गया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.
मिली जानकारी के मुताबिक व्यापारी पर पीछे से उसी के पूर्व मकान मालिक भावेश गोल द्वारा चाकू से हमला किया गया है. युवक को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले का पता चलते ही राजकोट ए डिवीजन पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और आरोपी के खिलाफ बयान दर्ज कर जांच शुरु की दी.
हरिघवा रोड पर आई हुई अयोध्या सोसायटी में रहने वाले अमित सगपरिया सुबह 8 बजे अपनी पत्नी के साथ पंचनाथ प्लॉट में आए हुए दिगंबर जैन देरासर दर्शन के लिए पहुंचे थे. तब भावेश गोल नामक शख्स ने दौड़कर अमित की पत्नी के सामने ही चाकू से 15 सेकंड में 5 वार कर दिए. चाकू से हमला कर आरोपी फरार हो गया. इसके बाद देरासर में मौजूद लोगों की मदद से नाजुक हालत में अमित को अस्पताल पहुंचाया गया.
पुलिस की प्राथमिक जांच में निकल कर सामने आया कि घायल अमित पांच साल पहले आरोपी भावेश गोल के मकान में किराए पर रहते थे. इसी आरोपी ने अमित पर एक साल पहले भी हमला किया था और दो महीने पहले भी हमला किया था. सुबह तीसरी बार मकान मालिक आरोपी ने फिर एक बार चाकू से वार कर दिया और फरार हो गया.
इस मकान मालिक ने आखिरकार अपने पुराने किरायेदार पर तीन बार हमला क्यों किया? इसकी वजह का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है. आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है. आरोपी भावेश गोल की गिरफ्तारी के लिए टीम का भी गठन किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



