क्लबों की आड़ में चल रहे देह व्यापार और नशे के खिलाफ युवा कांग्रेस ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Youth Congress submitted a memorandum to SSP against prostitution and drug abuse going on under the guise of clubs, warned of a fierce agitation

क्लबों की आड़ में चल रहे देह व्यापार और नशे के खिलाफ युवा कांग्रेस ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

रायपुर : युवा कांग्रेस ने आज रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा. जिसमें राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइपर क्लब सहित अन्य क्लबों में चल रहे देह व्यापार, अश्लीलता व नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की गई.
ज्ञापन में प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला के नेतृत्व में बताया गया कि राजधानी के कई क्लबों में शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा रात 12 बजे की खुलकर अवहेलना हो रही है. पुलिस की मिलीभगत से सुबह 5 बजे तक खुलेआम शराब परोसी जाती है और सूखे नशे का सेवन कराया जाता है.
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हाइपर क्लब में देर रात भगवान के भजन बजाकर युवाओं को धार्मिक माहौल का आभास कराया जाता है और उसी दौरान शराब परोसी जाती है. जो समाज और संस्कृति दोनों का घोर अपमान है.
इसके साथ ही हाइपर क्लब में निलंबित स्वास्थ्य विभाग कर्मी जेम्स बेक द्वारा एक बड़ा अनैतिक रैकेट चलाया जा रहा है. युवाओं को देह व्यापार में फंसाकर उनसे अवैध वसूली की जा रही है. बदनामी के डर से युवा इसकी शिकायत तक नहीं कर पा रहे हैं.
LOD, JOOK, On The Rocks जैसे अन्य क्लबों में भी एमडीएमए, कोकीन, ब्राउन शुगर, चिट्ठा, मौली टैबलेट और हाइब्रिड मरुआना जैसे जानलेवा नशे खुलेआम बेचे जा रहे हैं.
ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला के साथ NSUI जिला अध्यक्ष शान्तनु झा, लक्षित तिवारी, शुभम् दुबे विमल साहू, संस्कार पांडे, आशीष, शिव म्सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस गंभीर मामले पर रायपुर पुलिस जिला कप्तान लाल उमेद सिंह ने त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया है.
युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में जल्द कार्यवाही नहीं की गई. तो संगठन को धरना, प्रदर्शन और चक्काजाम जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB