बाइक चलाने की बात पर पेट में चाकू घोंपकर किया हमला, 2 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, इधर कार-बाइक में की तोड़फोड़ कर जानलेवा वार
Attacked by stabbing in the stomach over the issue of riding a bike, 6 accused including 2 minors arrested, here a deadly attack was made by vandalizing the car and bike
बाइक चलाने की बात पर पेट में चाकू घोंपकर किया हमला,
गरियाबंद/राजिम : सड़क पर बाइक चलाने की मामूली सी बात, लेकिन नतीजा—धारदार हथियार से हमला.. खून से लथपथ युवक और पुलिस की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी कार्रवाई.. जी हां.. गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया जिसने सावन की शांति को हिंसा में बदल दिया. इस मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी भोजराम साहू पिता सुरेश कुमार साहू, उम्र 25 साल पता ग्राम जौंदी, शीतला पारा थाना- गोबरा नयापारा, जिला रायपुर ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि सावन महीने में अलग-अलग जगह घूम-घूम कर प्रार्थी और उसके दोस्त घटना 28 जुलाई 2025 के शाम को वापस अपने घर लौट रहे थे. सड़क में मोटर सायकल चलाते समय कुल अज्ञात लोगों से मोटर सायकल चलाने की बात को लेकर विवाद हुआ. सुरसाबांधा बस स्टैण्ड के पास पहुचने से बारिश होने की वजह से प्रार्थी और उसके दोस्त रेन कोट पहनने के लिये रुके. तभी 5-6 लोग अपनि बाइक से प्रार्थी के पास आकर मोटर सायकल चलाने की बात को लेकर अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की नियत से आरोपीगण द्वारा हांथ, मुक्का और धारदार नुकीले हथियार से प्रार्थी के दोस्त बुद्धेश्वर साहू के पेट में चोंट पहुचाया.
इस रिपोर्ट पर थाना राजिम में अज्ञात आरोपीगण के खिलाफ अपराध धारा 296, 115(2), 351(3), 190, 190(2), 191(3), 109 भारतीय न्याय संहिता के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा अज्ञात आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने के बारे में निर्देश दिये थे.
आरोपीगण की पतासाजी के लिए मुखबीर लगाया गया. मुखबीर से खबर मिलने पर थाने से पुलिस टीम गठीत कर आरोपी हरिशंकर निषाद उर्फ भोला, हर्ष मानिकपुरी उर्फ मोनू, ठाकुर राम निषाद, जितेंद्र निषाद और दो नाबालिग बालक को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया.
पुछताछ में सभी आरोपिगण के द्वारा अपने जुर्म कबूल करते हुए सड़क में मोटर सायकल चलाने की बात को लेकर प्रार्थी भोजराम साहू और उनके साथी बुद्धेश्वर साहू के साथ मारपीट करना बताया. इस मामले की जांच के दौरान 25 आर्म्स एक्ट की धारा जोड़ी गई. आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपी
(1) हरिशंकर निषाद उर्फ भोला पिता जितेंद्र निषाद उम्र 18 साल ग्राम कुटीपारा पारागांव, थाना गोबरा नयापारा जिला रायपुर
(2) हर्ष मानिकपुरी उर्फ मोनू पिता दीपक मानिकपुरी उम्र 20 साल पता मैडम चौक कोड़ीपारा, नयापारा थाना- गोबरा नयापारा जिला रायपुर
(3) ठाकुर राम निषाद पिता सियाराम निषाद उम्र 21 साल पता- राम जानकी मंदिर के पीछे, सोमवारी बाजार नयापारा, थाना- गोबरा नयापारा जिला रायपुर
(4) जितेंद्र निषाद पिता स्व प्रहलाद निषाद उम्र 21 साल पता- कोड़ीपारा नयापारा थाना- गोबरा नयापारा जिला रायपुर
(5) दो नाबालिग बालक
जप्त सामग्री
(1) 1 नग मो सा.काले रंग का पल्सर
(2) 1 नग काले रंग का हीरो स्प्लेंडर प्लस
(3) 2 नग मोबाइल
(4) 1 नग चाक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
कार-बाइक में की तोड़फोड़ कर जानलेवा वार
गोबरा नवापारा : शहर में पुलिस ने शहर में गुंडागर्दी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आरोपी शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर रहा था. मना करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी और चाकू से हमला कर दिया. जिसके बाद उसने घर के बाहर खड़ी कार में भी तोड़फोड़ की. शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया. यह मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक नवापारा के बगदेही पारा वार्ड नम्बर 18 निवासी अनूप खरे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 जुलाई की रात करीब 9:15 बजे वार्ड का ही रहने वाला सत्यम विश्वकर्मा उसके घर पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा. जब अनूप ने पैसे देने से मना किया तो सत्यम ने उसे अश्लील गालियां दीं. फिर जान से मारने की धमकी देकर चाकू से मारने की कोशिश की. अनूप किसी तरह अपनी जान बचाई. इसके बाद आरोपी सत्यम ने पड़ोसी अविजित ठाकुर के घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ शुरु कर दी. जब अविजित के दामाद अमित ठाकुर ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने गुस्से में अमित ठाकुर पर रॉड से हमला कर दिया.
अमित ठाकुर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सत्यम के खिलाफ 296, 351 (2), 115 (2), 119(1), 324 (4) बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया.
बताया जा रहा है कि आरोपी सत्यम विश्वकर्मा आपराधिक प्रवृत्ति का है. एक दूसरे मामले में आरोपी ने 27 जुलाई की रात करीब 8 बजे ग्राम दुलना-पटेवा रोड पर मारपीट की थी. इस मामले में प्रार्थी कोमल सोनवानी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है. जिसमें उसने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ रात करीब 8 बजे पटेवा-दुलना रोड ग्राम पटेवा के तालाब के पास गुटखा खाने के लिए रुका था. आरोपी सत्यम ने कोमल सोनवानी को हंसिया और चाकू दिखाकर धमकाया और उसकी बाइक अपने घर ले गया. जहां उसने बाइक में भी तोड़फोड़ किया था.
पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल ने कहा कि गुंडे-बदमाश सुधार जाएं. उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि शहर को अपराध मुक्त बनाना है. अगर अपराध से संबंधित कोई भी शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



