कद्दू का रेट कम करने बोलने पर ग्राहक का मर्डर, रायपुर में सब्जी वाले ने उठाकर जमीन पर पटका, सिर फटने से चली गई जान, आरोपी रेशम गिरफ्तार

Customer murdered for asking to reduce the price of pumpkin, vegetable vendor in Raipur picked him up and threw him on the ground, he died due to head injury, accused Resham arrested

कद्दू का रेट कम करने बोलने पर ग्राहक का मर्डर, रायपुर में सब्जी वाले ने उठाकर जमीन पर पटका, सिर फटने से चली गई जान, आरोपी रेशम गिरफ्तार

रायपुर : सब्जी खरीदने के दौरान मोल भाव को लेकर हुए विवाद में मर्डर हो गया. दुकानदार ने ग्राहक को सिर के बल उठाकर जमीन पर पटक दिया. जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गई और अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.इस मामले में फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है. यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 22 मार्च को शाम 6 करीब कामाख्या नारायण सिंह उम्र 50 साल रावाभाटा बंजारी मंदिर के पास सब्जी बाजार में आया. वहां पर रेशम उर्फ गोलू ढीमर ने सब्जी दुकान लगाई थी. व्यक्ति ने कुमड़ा उठाकर रेट पूछा. फिर वह मोलभाव कराने लगा. इस दौरान दुकानदार गोलू के साथ उसका विवाद हो गया. गोलू ने उसे गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी.
विवाद बढ़ने के बाद गोलू ने गुस्से में आकर व्यक्ति को मुक्के से मारना शुरु कर दिया. फिर उसने उसे सिर के बल जमीन पर उठाकर पटक दिया. जिस व्यक्ति का सिर फट गया और खून निकलने लगा. इस घटना के बाद आसपास लोगों ने फौरन पुलिस और एंबुलेंस को खबर दी. घायल को मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने आरोपी गोलू ढीमर को गिरफ्तार कर लिया है.
मृतक

कामाख्या नारायण सिंह पिता स्व. कविलाश सिंह उम्र 50 साल निवासी -ग्राम धोबाही थाना अमनौर जिला छपरा (बिहार) हाल पता - श्याम बाबू का मकान सरोरा रोड उरला थाना उरला रायपुर
गिरफ्तार आरोपी
रेशम ढीमर उर्फ गोलू ढीमर उर्फ भोलू ढीमर पिता कौशल किशोर ढीमर उम्र 28 साल साकिन पिथौरा रावांभांठा गायत्री मंदिर के पास थाना पिथौरा महासमुंद हाल पता काली मंदिर के पास उरला, थाना उरला रायपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI