फंड और देव पंच बदलने पर विवाद, गांव की बैठक में उप सरपंच के भतीजे को चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट, इलाके में तनाव का माहौल

Dispute over funds and the replacement of the village headman, the deputy sarpanch's nephew stabbed to death during a village meeting, tension prevails in the area, and five suspects are in custody.

फंड और देव पंच बदलने पर विवाद, गांव की बैठक में उप सरपंच के भतीजे को चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट, इलाके में तनाव का माहौल

बालोद/डौंडीलोहारा : बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बटेरा के आश्रित ग्राम जोगीभाठ में शीतला मंदिर को लेकर चल रही बैठक के दौरान बड़ा विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात गांव में शीतला मंदिर से जुड़े मुद्दे पर बैठक आयोजित की गई थी. इसी दौरान ग्रामीणों और उप सरपंच के बीच कहासुनी शुरु हो गई. जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. बताया जा रहा है कि विवाद के बीच स्थिति को शांत कराने पहुंचे उप सरपंच डोमेन्द्र देशमुख के भतीजे कुणाल देशमुख पर गांव के ही सोहनलाल साहू ने चाकू से हमला कर दिया. हमले में गंभीर रुप से घायल कुणाल को फौरन अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस ने मुख्य आरोपी सोहनलाल साहू सहित 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB