भाठागांव में युवक ने गाय के साथ किया कुकर्म, वीडियो जमकर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश, पुलिस ने आरोपी होरी लाल को गिरफ्तार कर भेजा जेल

A young man raped a cow in Bhatagaon, sparking outrage after the video went viral. Police arrested the accused, Hori Lal, and sent him to jail.

भाठागांव में युवक ने गाय के साथ किया कुकर्म, वीडियो जमकर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश, पुलिस ने आरोपी होरी लाल को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायपुर : राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाठागांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया. स्थानीय लोगों ने बीती रात एक युवक ने सड़क पर घूम रही गायों के साथ आपत्तिजनक कुकर्म कर दिया. घटना का वीडियो भी बनाया गया.  वीडियो देखकर पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया. भाठागांव के लोगों ने मिलकर आरोपी होरी लाल को पकड़कर पुरानी बस्ती थाना पुलिस को सौंपा. इस मामले ने पुलिस ने आरोपी होरी लाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
घटना की जानकारी मिलने पर लोगों ने पुरानी बस्ती थाना का घेराव कर आरोपी होरी लाल सोनकर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 153/2026 दर्ज किया. जांच के दौरान मिले वीडियो फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर, आरोपी की पहचान की गई और उसे उसके निवास स्थान सोनकर पारा से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इस मामले में सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल होने की वजह से व्यापक चर्चा हो रही है. वीडियो में स्पष्ट रूप से युवक की करतूत दिखाई गई है, जिससे लोगों में रोष और चिंता दोनों की स्थिति उत्पन्न हुई.
आरोपी 
होरी लाल सोनकर उर्फ ​​गोगा उम्र 26 साल निवासी सोनकर पारा, पुरानी बस्ती, रायपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t