नदी से लाई मछली को खाकर पति-पत्नी और बेटे समेत पड़ोसी बीमार होकर पहुंचे अस्पताल, फूड पॉइजनिंग से बेटी की मौत, मची अफरा-तफरी

After eating fish brought from the river, the husband, wife and son along with neighbours fell ill and rushed to the hospital, daughter died due to food poisoning, panic ensued

नदी से लाई मछली को खाकर पति-पत्नी और बेटे समेत पड़ोसी बीमार होकर पहुंचे अस्पताल, फूड पॉइजनिंग से बेटी की मौत, मची अफरा-तफरी

मरवाही : छत्तीसगढ़ के मरवाही ब्लॉक के सेमरदर्री ग्राम पंचायत के भाठाटिकरा मोहल्ला में एक परिवार नदी से मछली लाकर उसे खाने के बाद, फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया. इस घटना में 25 साल की युवती जगेश्वरी की मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मरवाही ब्लॉक के सेमरदर्री ग्राम पंचायत के गुलाब सिंह बारिश के मौसम में नदी से मछली पकड़कर घर लाए थे. जिसे गुलाब सिंह की पत्नी ने घर में बनाने के बाद पड़ोस में रहने वाले अजीत सिंह को भी मछली चावल खाने के लिए बुलाया था. खाना खाने के कुछ देर बाद ही सभी की तबियत बिगड़ गयी.
मछली-चावल का सेवन करने वालों में गुलाब सिंह, उनकी पत्नी कुसुम, बेटा अनिल और बेटी जगेश्वरी के साथ ही पड़ोसी अजीत सिंह को उल्टी-दस्त शुरु हो गया. बताया जा रहा है कि समय पर इलाज नही मिल पाने की वजह से बेटी जगेश्वरी की हालत नाजुक होने से उसकी मौत हो गई. जबकि अन्य लोगों की हालत नाजुक हो गई. इस घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग फौरन हरकत में आया. मितानिन के जरिए प्रभावित परिवार को लाइफ सेविंग ट्रीटमेंट प्रदान किया गया. स्वास्थ्य विभाग आसपास के घरों में भी जांच कर घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जूट गई है.
मरवाही बीएमओ ने बताया कि परिवार अस्पताल पहुंचने में असमर्थ था. इसलिए मेडिकल टीम ने घर पर ही जाकर इलाज करना शुरु किया. एंबुलेंस भी मौके पर भेजी गई. स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गुलाब सिंह, कुसुम, अनिल और पड़ोसी अजीत सिंह का इलाज किया जा रहा है. जिसके बाद अब सभी की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. वहीं पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB