अनियमितता का आरोप में ग्राम पंचायत सचिव सस्पेंड, गांव में साफ-सफाई न होने पर सरपंच व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी

Gram Panchayat Secretary suspended on charges of irregularities show cause notice issued to Sarpanch and Secretary for lack of cleanliness in the village

अनियमितता का आरोप में ग्राम पंचायत सचिव सस्पेंड, गांव में साफ-सफाई न होने पर सरपंच व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी

पीएम आवास योजना में अनियमितता का आरोप, ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

महासमुंद : जिला पंचायत महासमुंद ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में अनियमितता के आरोप में ग्राम पंचायत माटीदरहा के सचिव सत्यानंद बांक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. यह कार्रवाई मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पिथौरा द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है. जिसमें सचिव पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
जांच प्रतिवेदन के मुताबिक ग्राम पंचायत उतेकेल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राही के स्थान पर अपात्र हितग्राही श्रीमती प्रेमशिला बांक को लाभ दिलाने के लिए ग्राम सभा से अनुचित तरीके से अनुमोदन कराया गया. 
प्रेमशिला, जो वर्ष 2019-20 से ग्राम नरसिंगपुर में निवासरत ह और वहाँ की मतदाता सूची में दर्ज है. को गलत तरीके से ग्राम पंचायत उतेकेल में पात्र हितग्राही घोषित किया गया.
इस मामले में तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव सत्यानंद बांक को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया. उनके काम को पदीय कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता और वित्तीय अनियमितता माना गया. जो छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के उल्लंघन के अंतर्गत आता है.
निलंबन आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में बांक का मुख्यालय जिला पंचायत महासमुंद रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता दी जाएगी. जिला पंचायत ने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

गांव में साफ-सफाई न होने पर सरपंच व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरुचि सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम गठुला, बोरी, तिलई, उपरवाह का आकास्मिक निरीक्षण किया. सीईओ ने ग्राम गठुला के ग्राम पंचायत कार्यालय में अभिलेखों की अवलोकन किया. अभिलेखों का संधारण नियमित पाया गया.
उन्होंने प्राथमिक शाला गठुला के मध्यान्ह भोजन स्थल का निरीक्षण किया. स्कूली बच्चों के लिए दाल, चावल, सब्जी तैयार किया जा रहा था. मध्यान्ह भोजन तैयार करने वाले स्वसहायता समूह की महिलाओं को भोजन निर्माण स्थल पर नियमित साफ-सफाई रखने के निर्देश दिया.
सीईओ ने धान उपार्जन केन्द्र के निरीक्षण के दौरान धान खरीदी, जारी टोकन व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली. समिति प्रबंधक ने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र में प्रतिदिन 50 से 60 कृषकों से करीब 2600  क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है. केन्द्र में छाया, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सभी व्यवस्था की गई है. समिति में कुल 2339 कृषक पंजीकृत है. जिसमें से अब तक 414 कृषको से 19206 क्विंटल धान की खरीदी की गई है.
ग्राम बोरी में मेन रोड किनारे साफ-सफाई न होने और ग्राम बोरी में तिलई रोड स्थित तालाब के सामने निर्मित सामुदायिक शौचालय भवन के पीछे कचरा जलाने पर जिपं सीईओ ने गहरी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने सरपंच, सचिव और विकासखण्ड समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन नंद कुमार साहू को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए.
सीईओ सुरुचि सिंह ने ग्राम बोरी का भी आकस्मिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत कार्यालय के पीछे मेन रोड किनारे साफ-सफाई न होने, हायर सेकेन्ड्री स्कूल घुमका रोड में स्कूल के सामने और  नवनिर्मित व्यवसायिक  परिसर के सामने अनावश्यक रुप से उगे हुए झाड़िय़ों की साफ-सफाई न होने पर सरपंच व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने और तीन दिनों के भीतर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिया.
जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम उपरवाह के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत कार्यालय में अभिलेखों का अवलोकन किया. उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र का अवलोकन भी किया. आंगनबाड़ी केन्द्र में 17 बच्चे उपस्थित थे और केन्द्र में कुपोषित बच्चों की संख्या निरंक है. केन्द्र में तैयार बच्चों के लिए गर्भ भोजन रोटी, दाल, चावल, सब्जी तैयार की जा रही थी.
धान उपार्जन केन्द्र के निरीक्षण के दौरान धान खरीदी व किसानों के लिए किए गए व्यवस्था के बारे में जानकारी ली. समिति प्रबंधक ने बताया कि समिति में 2147 कृषक पंजीकृत है. इसमें से 429 कृषकों द्वारा 19214 क्विंटल धान का विक्रय किया जा चुका है. धान खरीदी केन्द्र में निर्मित चबूतरों में धान का संग्रहण किया जा रहा है. उन्होंने संग्रहण केन्दों से धान के परिवहन के लिए आवश्यक व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI