सोलर पैनल लगाने के बाद उपभोक्ता को नही मिल रही सब्सिडी, विभाग और कंपनी का लगा रहे चक्कर, जिम्मेदार मौन, जानिए समाधान

Consumers are not getting subsidy after installing solar panels, running around the department and the company, responsible people are silent, know the solution

सोलर पैनल लगाने के बाद उपभोक्ता को नही मिल रही सब्सिडी, विभाग और कंपनी का लगा रहे चक्कर, जिम्मेदार मौन, जानिए समाधान

दुर्ग/अम्लेश्वर : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पाहंदा (अ) में राजेंद्र साहू के निवास पर योग ग्रीन इंडस्ट्री के जरिए 3 किलो वाट का सोलर पैनल लगाया गया है. जिसकी सब्सिडी कंपनी के द्वारा एक महीना के अंतर्गत देने की बात हुई थी. जिस पर आज 6 महीना बीत जाने के बाद भी सब्सिडी नहीं मिली है. जिस पर उपभोक्ता राजेन्द्र साहू ने नाराजगी जाहिर करते हुए क्रेडा विभाग के अधिकारी को आवेदन किया है.
आरोप है कि मुफ्त बिजली की ओर अग्रसर शासन के योजना का लाभ अपभोक्ता को नही मिल पा रही है. सोलर पैनल लगाने वाले कंपनी लोगो को गुमराह कर काम कर रहा है. जिससे लोगो को सुविधा की जगह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
उपभोक्ता राजेंद्र साहू ने मिडिया को जानकारी शेयर करते हुए कंपनी पर आरोप लगाया है कि एक लाख अस्सी हजार की सोलर पैनल लगाया गया है जो 30 जून 2025 को घर पर CSPDCL एवं YOGGREEN कर्मचारी के जरिए सोलर पैनल में पावर शुरु हुआ. शासन के द्वारा उपभोक्ता को मिलने वाला सब्सिडी राशि अभी तक नहीं मिली है. सोलर पैनल लगाने से पहले कंपनी ने हमें गारंटी दिया था कि एक महीने के भीतर आपके खाते में आ जाएगी. अभी तक हमें सब्सिडी की रकम नहीं मिली है और हमें झूठा आश्वासन दिया जा रहा है. हमें कंपनी के द्वारा गुमराह किया जा रहा है. कई बार उनके ऑफिस के चक्कर लगाकर हम थक चुके हैं.
वर्जन: राजेंद्र साहू के घर पर सोलर पैनल लगाया गया है. जिसमें त्रुटि हुई है. जिसके कारण सब्सिडी नहीं आ पा रही है. एडिट का ऑप्शन आएगा तो सब्सिडी मिलेगी या फिर सोलर पैनल को चेंज करने पर ही सब्सिडी उसको मिल सकेगी. जिसके लिए प्रयास किया जा रहा है.- कमलेश देवांगन योग ग्रीन ऑफिस रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

बता दें कि सोलर पैनल लगाने के बाद सब्सिडी न मिलने पर उपभोक्ता विभाग और कंपनी के चक्कर काट रहे हैं. इसकी असल वजह गलत बैंक डिटेल्स, वेंडर द्वारा अधूरे डॉक्यूमेंट अपलोड करना या पोर्टल पर आवेदन करने में देरी (पैनल लगाने के बाद आवेदन करना) हो सकते हैं. जिसके समाधान के लिए आपको PM Surya Ghar पोर्टल पर स्टेटस चेक करना, बैंक खाते को आधार से लिंक कराना और वेंडर से डॉक्यूमेंट की जांच करानी चाहिए. 
सब्सिडी न मिलने की असल वजह:
बैंक अकाउंट और आधार लिंक: आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना और उसमें सही विवरण होना ज़रूरी है, वरना पैसा नहीं आता.
डॉक्यूमेंटेशन में गलती: नाम, हस्ताक्षर या बैंक विवरण में कोई छोटी गलती भी आवेदन रद्द करवा सकती है.
वेंडर की गलती: सोलर कंपनी (वेंडर) ने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ पोर्टल पर अपलोड नहीं किए होंगे, जैसे कि वर्क कंप्लीशन रिपोर्ट (WCR) या डोमेस्टिक कंटेंट रिक्वायरमेंट (DCR) सर्टिफिकेट.
गलत समय पर आवेदन: पैनल लगाने के बाद आवेदन करना या गलत तरीके से अप्लाई करना सब्सिडी रिजेक्ट होने का बड़ी वजह है. 
क्या करें (समाधान):
PM Surya Ghar पोर्टल पर स्टेटस चेक करें: pmsuryaghar.gov.in पर लॉग इन करें और अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस देखें.
बैंक खाते की जांच: सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है और बैंक अकाउंट नंबर सही है. बैंक से क्रॉस-चेक करें.
वेंडर से संपर्क: अपनी सोलर कंपनी से बात करें और उनसे पूछें कि क्या उन्होंने सभी दस्तावेज़, जैसे कि DCR और WCR, सही से अपलोड कर दिए हैं.
शिकायत दर्ज करें: अगर फिर भी समाधान न हो, तो Solar Energy Corporation of India (SECI) (SECI) की वेबसाइट पर या अपने राज्य के ऊर्जा विभाग के पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t