14 साल की सेवा और एक झटके में बर्खास्त, वोट नहीं देने पर सरपंच ने नौकरी से निकाला!, कर्मचारी ने कलेक्टर से लगाई इंसाफ की गुहार

14 years of service and then a sudden dismissal, the Sarpanch fired him for not voting! The employee appealed to the Collector for justice.

14 साल की सेवा और एक झटके में बर्खास्त, वोट नहीं देने पर सरपंच ने नौकरी से निकाला!, कर्मचारी ने कलेक्टर से लगाई इंसाफ की गुहार

बिलासपुर/तखतपुर : बिलासपुर से चौंकाने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है, तखतपुर विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला टिंहालीडीह में 14 साल से सेवा दे रहे एक सफाई कर्मचारी को कथित राजनीतिक बदले की भावना के चलते नौकरी से बाहर कर दिया गया है. पीड़ित व्यास नारायण गेंदले ने कलेक्टर के पास गुहार लगाकर पूरा मामला खुलकर सामने रखा है.
बताया जा रहा है कि व्यासनारायण गेंदले 26 अप्रैल 2011 से टिंहालीडीह स्कूल में सफाई कर्मी के रुप में काम कर रहे थे. पूरे 14 साल बिना किसी शिकायत, बिना किसी विवाद, ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम किया. लेकिन 1 दिसंबर 2025 को उन्हें अचानक प्रधानपाठक ने बुलाया… और मौखिक रुप से कह दिया उनकी नौकरी खत्म..
पीड़ित का आरोप है कि उन्हें यह सजा इसलिए मिली. क्योंकि पंचायत चुनाव के दौरान सरपंच प्रत्याशी पूजा बाई टंडन को वोट देने का दबाव बनाया गया था… और उनके नहीं मानने पर राजनीतिक नेताओं ने प्रधानपाठक पर दबाव डालकर उन्हें हटवा दिया. सबसे बड़ा आरोप यह भी है कि गेंदले को हटाने के बाद फौरन एक पंच, प्रताप जांगड़े के बेटे प्रशांत जांगड़े को उनकी जगह दे दी गई.
पीड़ित का कहना है कि यह साजिश पहले से तय थी. यहां तक कि कर्मचारी के खिलाफ झूठे सबूत गढ़ने के लिए स्कूल का हाजिरी रजिस्टर तक बदला गया. व्यासनारायण गेंदले ने अपनी शिकायत में कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह से एकतरफा और अन्यायपूर्ण है. उन्हें न कोई नोटिस दिया गया, न सफाई का मौका, न कोई जांच… बस राजनीतिक दबाव में उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.
उनका कहना है कि 14 साल की सेवा के बाद ऐसे अपमानजनक तरीके से हटाया जाना उनके लिए बेहद पीड़ादायक है. अब गेंदले ने कलेक्टर से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए. दोषियों पर कार्रवाई हो और उन्हें दोबारा शासकीय प्राथमिक शाला टिंहालीडीह में सफाई कर्मचारी के पद पर काम करने की अनुमति दी जाए.
राजनीतिक दबाव…सत्ता का दुरुपयोग… और एक कर्मचारी की 14 साल की मेहनत पर एक पल में पानी! अब देखना ये होगा कि प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर कितना तेजी से कदम उठाता है. मामला गरम है. और गांव से लेकर जिला स्तर तक चर्चा में है. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t